पलामू, जून 12 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के जमुदाहा जंगल से शुक्रवार को एक महिला का कंकाल बरामद हुआ है। कंकाल की प्रारंभिक पहचान भटवलिया गांव निवासी विनोद राम की 37 वर्षीया पत्नी सुनीता देवी के रूप में की गई है। पुलिस को सूचना मिली कि जमुदाहा जंगल में एक कंकाल एवं कुछ कपड़े पड़े हुए हैं। सत्यापन के लिए वरीय अधिकारियों के साथ पांडू थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहां मिले कपड़ों के आधार पर परिजनों ने कंकाल की पहचान सुनीता देवी के शव के रूप में की। 29 मई 2026 की सुबह करीब 11 बजे महिला पास के जंगल में लकड़ी लाने गई थी परंतु घर नहीं लौट सकी थी। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल पाया था。

मामले की जांच ग्रामीणों का कहना है कि महिला किसी जंगली जानवर का शिकार हुई है। मृतका के मायके पक्ष ने उसके पति पर ...