15 दिनों से बदहाल बिजली व्यवस्था से उपभोक्ताओं में रोष
मऊ, जून 10 -- सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बिजली उपकेंद्र सूरजपुर अंतर्गत रसूलपुर, सूरजपुर, महुआबारी, बड़कीबारी, मिश्रौली, जमुनीपुर, आश्रम मोर्चा सहित कई गांवों में पिछले 15 दिनों से बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि दिन और रात दोनों समय लगातार कटौती की जा रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने चेताया कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार प्रतिदिन सुबह करीब 9.15 बजे बिजली काट दी जाती है और कई बार घंटों तक आपूर्ति बहाल नहीं होती। रात में भी बार-बार कटौती होने से भीषण गर्मी में लोगों की नींद हराम हो गई है। बिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.