पूर्णिया, मई 17 -- केनगर, एक संवाददाता। चम्पानगर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चम्पानगर अंतर्गत वार्ड संख्या-09 स्थित चम्पानगर मोहल्ले से एक व्यक्ति पिछले 15 दिनों से लापता है। मामले को लेकर लापता व्यक्ति की पत्नी जानकी देवी ने चम्पानगर थाना में आवेदन देकर गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना में दर्ज कांड संख्या 64/26 के अनुसार पीड़िता ने बताया कि उनके 45 वर्षीय पति बेचन गुप्ता बीते 2 मई 2026 की सुबह करीब नौ बजे घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। प्राथमिकी में बताया गया है कि लापता व्यक्ति ने लाल रंग का टी-शर्ट एवं नीले रंग का फुल पैंट पहन रखा था। उनकी लंबाई लगभग पांच फीट, रंग गेहुआ तथा चेहरे पर दाग का निशान है। पीड़िता ने बताया कि काफी खोजबीन के बावजूद अब तक उनके पति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। प्रभारी थानाध्...