15 दिनों से जाम की समस्या, फिर भी नहीं सुधरी यातायात व्यवस्था
देवघर, अगस्त 21 -- देवघर, प्रतिनिधि। श्रावणी मेला के दौरान देवघर-बासुकीनाथ मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। मोहनपुर प्रखंड के हिंडोलावरण के पास पिछले 15 दिनों से लगातार जाम लग रहा है। गुरुवार को भी दोपहर करीब 12 बजे से दो बजे तक सड़क पर जाम लगा रहा। करीब दो घंटे तक वाहनों की रफ्तार पूरी तरह थम सी गई। जाम में कांवरिया वाहनों के अलावा बस, ऑटो, टोटो, निजी वाहन और मालवाहक वाहन फंसे रहे। इससे श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय उमस भरी गर्मी में जाम में फंसे महिला, बच्चे और बुजुर्ग श्रद्धालु परेशान नजर आए। कई लोग वाहनों से उतरकर सड़क किनारे खड़े रहे। वाहनों की लंबी कतार हिंडोलाचन से दूर तक पहुंच गई। जाम की वजह से कई यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी विलंब हुआ। किन्ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.