जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- पटमदा प्रखंड अंतर्गत तुंगबुरु गांव के बुरूडीह टोला में बीते 15 दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इससे करीब 35 परिवार अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर हैं। गांव में लगा 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर खराब हो जाने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है, लेकिन अब तक इसे दुरुस्त या बदल नहीं किया गया है। बिजली न होने से सबसे अधिक असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। इन दिनों आंधी-बारिश के कारण जहरीले कीड़े-मकोड़ों का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।बुरूडीह टोला के ग्रहण सोरेन, पंचानन मुर्मू, लम्बोदर मांडी, नंदलाल मांडी, भूतनाथ मांडी और निर्मल बेसरा समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मामले की सूचना विभागीय मिस्त्री को कई बार दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द ट्रांसफॉर्मर ...