रांची, मई 19 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के राजाडेरा पंचायत अंतर्गत पीपराबेडा गांव में पिछले 15 दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है, जिससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आधा-अधूरा केबल तार लगाया गया था, जो आंधी और तूफान के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद से बिजली आपूर्ति ठप है, लेकिन विभाग की ओर से अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। समस्या से नाराज ग्रामीण मंगलवार को टाटीसिलवे स्थित बिजली विभाग कार्यालय पहुंचे और जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर जलने से 200 से अधिक उपभोक्ता अंधेरे में मौके पर लालचंद बेदिया, अर्जुन बेदिया, लिटुवा राम, दुलेश्वर, नंदलाल और फुचू बेदिय...