घाटशिला, मार्च 18 -- गालूडीह। बाघुडिया पंचायत के चांडरी गांव विगत 15 दिनों से अंधकार में डुबा हुआ है। जिससे गांव के लोगों में विधुत विभाग को लेकर असंतोष व्याप्त है। सुशांत टुडू,आगनू टुडू,लखन हांसदा,मोहन टुडू,भजन टुडू,सुनीता टुडू का कहना है कि विगत 15 दिनों पूर्व वज्रपात सेट ट्रांसफार्मर जल गया था जिसके चलते विद्युत आपूर्ति बंद हो गई थी जो आज 15 दिन होने के बाद भी अब तक विद्युत आपुत्ति बहाल नहीं हो सकी ग्रामीणों का कहना है कि अंधेरे के कारण गांव के लोगों में डर बना हुआ है बच्चा चोरी का अफवाह , इसके साथ हाथी का डर उन्होंने कहा कि चांडरी गांव के पीछे जंगल और पहाड़ है रात में हाथियों की चिंघाड़ने की आवाज सुनाई देती है। इससे गांव के लोगों में डर का माहौल है।स्थानिय बिजली मिस्त्री के माध्यम से विभाग को जानकारी दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...