बक्सर, मार्च 28 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले में 15 दिनों के अंदर 74161 घरेलु गैस सिलेंडर का वितरण किया जा चुका है। 27 मार्च तक जिले के 27 गैस एजेंसियों के पास 4267 सिलेंडर का स्टॉक बचा हुआ है। घरेलु गैस के लिए रसोई गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है। जिला प्रशासन अधिकारियों क कहना है कि उपभोक्ता अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों के पास भीड़ नहीं लगाए है। ऑनलाईन बुकिंग कराकर घर बैठे गैस प्राप्त कर सकते है। गैस वितरण व्यवस्था सुव्यवस्थित बनाएं रखने के उ‌द्देश्य से शहरी क्षेत्र के घरेलु उपभोक्ताओं के अंतिम गैस सिलेंडर की डिलेवरी के 25 दिनों बाद बुकिंग करना है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के घरेलु उपभोक्ताओं के अंतिम गैस सिलेण्डर की डिलेवरी के 45 दिनों के बाद नए सिलेण्डर की बुकिंग की अनुमति है। सभी उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस की आपूर्ति से संबंधित अपन...