बिहारशरीफ, फरवरी 12 -- धान खरीदारी करने का महज 15 दिन शेष, अब तक 62 फीसदी हुई खरीद बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। धान खरीदारी करने की निर्धारित अवधि 28 फरवरी तक निर्धारित हैं। तीन माह से धान की खरीद हो रही है। गुरुवार तक जिले में 122085 टन लक्ष्य के विरूद्ध 75486.634 टन धान की खरीदारी हुई है। यह लक्ष्य का 62 फीसदी है। ऐसे में महज 15 दिनों में 38 फीसदी धान की खरीदारी करना विभाग के लिए चुनौती साबित हो सकता है। धान खरीद के लिए 198 पंचायत व 21 नगर पंचायत तो 15 व्यापार मंडलों का चयन किया गया है। धान की खरीद के अनुपात में राज्य खाद्य निगम को 6757 एमटी चावल की आपूर्ति की गयी है। धान की खरीदारी के साथ चावल की आपूर्ति की गति भी काफी धीमी है। धान बेचने के लिए जिले के 50089 किसानों का रजिस्ट्रेशन कराया गया है। इसमें 25078 रैयत तो 25011 गैर रैयत है। 12134...