मोतिहारी, अप्रैल 2 -- मोतिहारी, हिप्र.। तुरकौलिया में 520 आसन वाले अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस उच्च विद्यालय के निर्माण कार्य का गुरुवार को डीएम ने निरीक्षण किया । उन्होंने 15 दिनों में विद्यालय की व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता भवन प्रमंडल ने डीएम को जानकारी दी है कि वर्तमान में प्रशासनिक भवन का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसमें फर्नीचर अधिष्ठापन का कार्य शेष रह गया है। गर्ल्स हॉस्टल-01 में फिनिशिंग का कार्य प्रगति पर है एवं गर्ल्स हॉस्टल-02 में विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण किया जा रहा है। विद्यालय अध्यापकका क्वार्टर के फिनिशिंग का कार्य भी किया जा रहा है।सहायक अभियंता ने बताया कि जून 2026 तक विद्यालय भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। डीएम ने निर्देश दिया कि शीघ्र विद्यालय भवन का कार्य पूर्ण ...