15 दिनों में सभी सीएचसी में शुरू होगा लैब मॉड्यूल
देवघर, जून 11 -- देवघर, प्रतिनिधि। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत राज्य के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अगले 15 दिनों के भीतर लैब मॉड्यूल शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस संबंध में राज्य मुख्यालय से संयुक्त निदेशक राजन कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग आयोजित की गई, जिसमें जिलों के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान बीएसएनएल और सॉफ्टवेयर कंपनी सी-डैक के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे जिले के नोडल पदाधिकारियों और परियोजना समन्वयकों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लैब मॉड्यूल शुरू करने की दिशा में आवश्यक कार्य जल्द पूरा करें। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल माध्यम से और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाना है। जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. शरद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.