समस्तीपुर, मई 24 -- रोसड़ा, निज संवाददाता। शहर के महावीर चौक से प्रखंड कार्यालय की ओर जाने वाली मुख्य सड़क वर्षों से बदहाल पड़ी है। अब हालात ऐसे है कि यह पीसीसी सड़क अब पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सड़क की गिट्टियां उखड़ने से पैदल यात्रियों के लिए परेशानी खड़ी कर रही है। बारिश होने के बाद स्थिति और भी भयावह हो जाती है। सड़क पर जलजमाव और गड्ढों के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस सड़क से होकर प्रतिदिन हजारों लोग प्रखंड कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, व्यवहार न्यायालय, रेलवे स्टेशन, अनुमंडल अस्पताल, विभिन्न सरकारी दफ्तरों, निजी क्लीनिकों तथा बाजार तक आते-जाते हैं। यह भी पढ़ें- 15 दिनों में सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी लेकिन सड़क की बदहाली के कारण लोगों का सफर मुश्किलों भरा हो गया है। वाहन गड्ढों में हिचक...