15 दिनों में मांगें पूरी नहीं होने पर डीसी कार्यालय घेराव की चेतावनी
कोडरमा, जुलाई 1 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अभिभावक संघ कोडरमा ने बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में जिले के निजी विद्यालयों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। संघ ने बताया कि कई मुद्दों को लेकर जिला प्रशासन को मांग पत्र सौंपा गया था। संघ के अनुसार, शुल्क समिति की बैठक के बाद उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने 25 मई 2026 को निजी विद्यालयों से जुड़े 13 बिंदुओं की जांच 30 मई तक पूरी करने का निर्देश दिया था। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। संघ ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। अभिभावक संघ ने 15 दिनों के भीतर सभी समस्याओं का समाधान करने और जांच में लापरवाही बरतने वाले बीईओ तथा डीईओ स्तर के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.