गाजीपुर, जून 2 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लगातार बढ़ती महंगाई का असर अब रसोई तक दिखाई देने लगा है। पहले से ही रसोई गैस की बढ़ी कीमतों और उसकी उपलब्धता की समस्या से जूझ रहे परिवारों को अब सब्जियों की महंगाई ने चिंता में डाल दिया है। पिछले 15 दिनों में कई हरी सब्जियों के दामों में भारी उछाल दर्ज किया गया है। सबसे अधिक बढ़ोतरी भिंडी और नेनुआ में हुई है, जिनके दाम दोगुने हो गए हैं। वहीं लौकी, खीरा, करेला, मटर और तीखी मिर्च के भाव में करीब 50 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। गृहिणियों का कहना है कि रसोई का मासिक बजट लगातार बिगड़ता जा रहा है। मार्च में रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अब सब्जियों की महंगाई ने घरेलू खर्च और बढ़ा दिया है। महिलाओं ने बताया कि गर्मी के मौसम में हरी सब्जियों की खपत अधिक होती है, लेकिन लगातार बढ़ती कीमतों के कारण अब ...