धनबाद, दिसम्बर 4 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने बुधवार को बरमसिया पुल के मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। डीसी ने कहा कि करीब एक महीने से बरमसिया पुल का काम चल रहा है। उम्मीद है कि 15 दिनों के बाद हम लोग छोटी गाड़ियों के लिए उसे आवागमन खोलेंगे। उन्होंने रेलवे अधिकारियों, पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता व कॉन्ट्रैक्टर से अबतक हुए कार्यों की समीक्षा की। साथ ही कार्य को निर्धारित समय पर पूरा करने तथा गुणवत्ता को लेकर दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान डीसी ने कहा कि धनबाद की ट्रैफिक व्यवस्था पर लगातार राज्य सरकार की नजर है। हमारी ओर से भी लगातार नजर रखी जा रही है। समीक्षा में पाया कि धनबाद में गया पुल हो, बरमसिया पुल हो, पॉलीटेक्निक रोड हो, इन सभी में कुछ न कुछ मेजर चीजें हैं जो वर्षों से नहीं दशकों से लंबित थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.