नई दिल्ली, जून 4 -- -गर्मी के चलते देशभर में आग लगने की घटनाओं के चलते रेलवे बोर्ड ने लिया निर्णयनई दिल्ली प्रमुख संवाददाता गर्मी बढ़ने के साथ देशभर में आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ी है। बीते दिनों रेल कोच में भी आग लगने की घटना सामने आई थी।ऐसे में रेलवे द्वारा आग की घटनाओं को रोकने के लिए 15 दिनों तक सभी जोन की गाड़ियों में पैंट्री कार की जांच को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 3 से 17 जून तक चलेगा और इसकी रिपोर्ट प्रत्येक जोन से रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी। उत्तर रेलवे द्वारा भी इस जांच के लिए सभी डीआरएम को निर्देश जारी किए गए हैं।जानकारी के अनुसार गर्मी के चलते न केवल रेल कोच बल्कि अन्य जगहों पर भी आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे अपनी रेलगाड़ियों में आग से बचाव को लेकर उचित प्रबंध करने की दिशा में काम कर रही ह...