कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन से नौबस्ता स्टेशन तक अप लाइन पर हो रहे टेस्ट रन के करीब 15 दिन हो चुके हैं। अब अगले 15 दिनों में नौबस्ता से सेंट्रल तक डाउन लाइन पर टेस्ट रन शुरू कराने की तैयारी चल रही है। दोनों लाइनों पर टेस्ट रन होने के एक महीने के भीतर मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) सेफ्टी चेक करेंगे और इसके बाद यात्रियों के लिए कॉमर्शियल सफर शुरू हो जाएगा। आईआईटी से नौबस्ता तक जाने में 60 रुपये खर्च होंगे और 40 मिनट में सफर पूरा हो जाएगा। मेट्रो अफसरों के मुताबिक सीएमआरस सेफ्टी चेक के बाद अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत में कॉमर्शियल रन शुरू हो जाएगा। दक्षिण से कनेक्टिविटी का सबसे बड़ा फायदा मेट्रो को मिलेगा। दक्षिण से शहर को आने-जाने वाले बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बाजारों और शिक्षण सं...