रांची, अगस्त 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। जिले के सभी निजी अस्पतालों में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को सदर अस्पताल के सभागार में कार्यशाला आयोजित की गई। सिविल सर्जन डॉ अमरेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में रांची के प्रमुख निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य निजी अस्पतालों में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन को गति देना था। कार्यशाला में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, झारखंड के ज्वाइंट डायरेक्टर राजन कुमार, कैपेसिटी बिल्डिंग ऑफिसर डॉ. रंजना सिन्हा, बिजनेस एनालिस्ट एवं रांची की नोडल पदाधिकारी रश्मि नंदे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। विशेषज्ञों ने एबीडीएम के प्रावधानों, डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड, आभा आईडी तथा एचएमआईएस इंटीग्रेशन से जुड़ी तकनीकी और संचालन संबंधी जानका...