15 दिनों बाद खुले पट, आज मौसीबाड़ी प्रस्थान करेंगे भगवान जगन्नाथ
रांची, जुलाई 15 -- रांची, संवाददाता। जगन्नाथपुर मंदिर में बुधवार को भगवान जगन्नाथ का नेत्रदान 'नेत्रोत्सव' अनुष्ठान वैदिक विधि-विधान और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस मुख्य धार्मिक अनुष्ठान के पूर्ण होते ही पिछले 15 दिनों से बंद गर्भगृह के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। अब गुरुवार को प्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। बुधवार को अनुष्ठान मंदिर के प्रधान पुजारी रामेश्वर पाढ़ी के नेतृत्व में हुआ। शाम करीब 5 बजे आयोजित नेत्रदान अनुष्ठान में मंदिर के प्रथम सेवक ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव सहित भक्त उपस्थित रहे। विशेष पूजा-अर्चना और 108 मंगल आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: तुलसीबनी में प्रभु जगन्नाथ का नेत्रदान अनुष्ठान संपन्न, रथ यात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.