चतरा, मई 16 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। इंटक के केन्द्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी ने शनिवार को टंडवा का दौरा किया। इस दौरान अपने समर्थकों के साथ एनटीपीसी प्रबंधन के बीच एक बैठक की। और ऐशपौंड और कोलडस्ट से फ़ैल रहे प्रदूषण पर चिंता जाहिर की। बैठक के दौरान रोजगार, प्रदूषण, बिजली और पानी की समस्याओ पर समाधान करने को कहा। इंटक केन्द्रीय अध्यक्ष ने साफ कहा कि 15 दिनों के अंदर प्रदूषण पर लगाम नहीं लगा तो विभागीय कार्रवाई के लिए प्रबंधन तैयार रहें। बैठक के बाद एनटीपीसी के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि ऐशपौंड और कोल डस्ट से राहम और कामता गांव के ग्रामीण विभिन्न बिमारियों के शिकार हो रहे हैं। जिसके समाधान के लिए मुकदमा से लेकर आंदोलन भी करना पड़ेगा तो संगठन पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि एक माह बाद ...