15 दिनों के अंदर पानी की समस्या का हो समाधान, नहीं होगा घेराव
चाईबासा, जून 17 -- चाईबासा, संवाददाता। मझगांव प्रखण्ड के अंगरपादा पंचायत के अंतर्गत महालीपोखर गांव के टोला ईचापी में विगत 4 साल पूर्व जल जीवन योजना के माध्यम जलमीनार बनाया गया था। वर्तमान में इसे चालू नहीं किए जाने से ग्रामीणों को गांव से आधा किलोमीटर दूर स्थित खेत में बना चुंआ से पानी लाने को विवश हैं। मंझारी प्रखंड के जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल ने उपायुक्त मनीष कुमार से मुलाकात कर समस्या के निदान को लेकर मांग पत्र सौंपा। माधव चंद्र कुंकल ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना का अगर उच्च स्तरीय जांच की जाए तो बड़े पैमाने पर घोटाला निकल कर सामने आएगा। सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में जल मीनार तो बना लेकिन लोगों को सालों से एक बूंद पानी नहीं मिल रहा है। आवेदन की प्रतिलिपि पेयजक मंत्री योगेंद्र प्रसाद को भी भेजा गया। माधव चंद्र कुंकल ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.