चक्रधरपुर, मई 1 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी ने सभी मुखिया व पंचायत सचिव के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने प्रखंड के सभी पंचायत भवनों के रंग-रोगन का कार्य 15 दिनों के अंदर पूरा करने को कहा। उन्होंने सभी मुखिया व पंचायत सचिव को अपने-अपने पंचायत का रंग-रोगन तथा सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू करवाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन में मुखिया का कक्ष नीचे और पंचायत सचिव का कक्ष उपर होना चाहिए। पंचायत भवन में ऊर्जा कक्ष बनाने को भी कहा, जहां तरह-तरह की खेलकूद का सामग्री रखी हो। साथ ही मातृत्व कक्ष, पंचायत भवन में सुझाव पेटी, पेवर्स ब्लॉक, हैंड वॉश रखने और गमला में फूल और पौधा लगाने को भी कहा। यह भी पढ़ें- पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा आधारभूत संरचना से जुड़े स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.