पूर्णिया, दिसम्बर 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय में आयोजित 15 दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम में कसबा विधानसभा के विधायक नितेष कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनका स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी. के. महतो ने पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर किया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अपने संबोधन में विधायक ने छात्र-छात्राओं को लक्ष्य के प्रति समर्पण, निरंतर परिश्रम और नवाचार के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कृषि क्षेत्र में मखाना की बढ़ती राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मांग, इससे किसानों की आय में हो रही वृद्धि तथा बिहार को मखाना हब के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कृषि ही आत्मनिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.