सीतामढ़ी, जुलाई 5 -- उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शनिवार को डीएम रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की बैठक हुई। यह भी पढ़ें- Banka News: 31 जुलाई तक एसएफसी को जमा करना है 82 हजार एमटी चावलधान की आपूर्ति की समीक्षा बैठक में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत धान से संबंधित कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) की आपूर्ति तथा रबी विपणन मौसम 2026-27 के तहत गेहूं अधिप्राप्ति की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों, पैक्स, व्यापार मंडलों एवं राइस मिलरों को समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।सीएमआर की आपूर्ति 85.89 प्रतिशत सीएमआर की हो चुकी है आपूर्ति : समीक्षा में बताया गया कि जिले में अधिप्राप्त 68,836.15 मीट्रिक टन धान के समतुल्य 47,276.67 मीट्रिक टन सीएमआर की आपूर्ति की जानी है। इसके...