दरभंगा, अप्रैल 9 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म अब 15 अप्रैल तक जमा होगा। छात्र हित में परीक्षा फॉर्म की तिथि विस्तारित की गई है। पूर्व में परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि सात अप्रैल तक ही निर्धारित थी। गुरुवार को जारी अधिसूचना के अनुसार विलंब शुल्क के साथ 15 तक परीक्षा फॉर्म जमा होगा, जबकि 16 एवं 17 अप्रैल को परीक्षा फॉर्म में सुधार का मौका दिया जाएगा। परीक्षा 22 अप्रैल से संभावित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...