महाराजगंज, अप्रैल 11 -- महराजगंज। जिले में फार्मर रजिस्ट्री से छूटे हुए किसानों के पंजीकरण को लेकर ग्राम पंचायतों में 15 अप्रैल तक कैम्प लगाया जा रहा है। छूटे हुए किसान ग्र्राम पंचायतों में लगाए जा रहे कैम्प में पहुंच कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। यह जानकारी उप कृषि निदेशक संजीव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि कैम्प में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से नए किसानों को भी जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि खाद, बीज, कीटनाशक आदि में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दिया गया है। हर किसान के लिए फार्मर रजिस्ट्री जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.