मोतिहारी, अगस्त 4 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। 15 अगस्त तक ईकेवाईसी नहीं कराने पर उपभोक्ताओं को घरेलू गैस का उठाव करना महंगा पड़ेगा। ईकेवाईसी नहीं कराने पर 14.2 किलो वाले घरेलू गैस के लिए 16 अगस्त से स्वत: कॉमर्शियल गैस के रेट से भुगतान करना पड़ सकता है। इसको लेकर आईओसी ने एडवायजरी जारी किया है। जिले में आईओसी के 1 लाख 18 हजार 483 घरेलू गैस कनेक्शन वाले उपभोक्ता ई केवाईसी से वंचित हैं। जिले में 50 गैस वितरको से 4 लाख 90 हजार 568 उपभोक्ता गैस वितरकों से जुड़े हैं। इसमें मात्र 3 लाख 72 हजार 85 उपभोक्ताओं ने ई केवाईसी कराया है। यह भी पढ़ें- ई-केवाईसी नहीं तो घरेलू दर पर गैस सिलेंडर भी नहीं जिले में अभीतक 76 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने ईकेवाईसी कराया है। गैस वितरकों के यहां बायोमीट्रिक ईकेवाईसी की जा रही है। कंज्यूमर नंबर व आधार कार्ड साथ ले...