साहिबगंज, सितम्बर 2 -- साहिबगंज। हज कमेटी ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार, 2027 के आजमीने हज को अपना पहला मेडिकल चेकअप हरहाल में 15 सितम्बर तक करा कर रिर्पोर्ट सौंपनी होगी। उपरोक्त जानकारी जिला हज कोऑर्डिनेटर मु. अनवर अली ने दी है। उन्होंने बताया कि मेडिकल चेकअप सरकारी अस्पताल या सरकारी डॉक्टर से ही कराना है, प्राइवेट डॉक्टर की रिर्पोर्ट मान्य नहीं होगा । ऐसे में उनकी यात्रा रद्द कर दिया जायेगा। जिला हज कोऑर्डिनेटर मु. अनवर अली ने बताया की दूसरा मेडिकल चेकअप अगले साल मार्च-अप्रैल में होगा। मेडिकल चेकअप का रिपोर्ट, बैंक का रसीद आदि आरिजनल साथ रखना है। हज यात्रा के दूसरे किस्त की राशि एक लाख पच्चीस हजार रूपये होगी। यह भी पढ़ें- हज यात्रा 2027: चयनित आवेदकों को 15 सितंबर तक पूरी करनी होंगी औपचारिकताएं जिसे जमा कराने के लिए तारीख की घोषणा बाद में ...