मैनपुरी, जुलाई 27 -- मुखबिर की सूचना पर खाद्य विभाग ने 15 ड्रम रिफाइंड राइसब्रान आयल की बिक्री पर रोक लगा दी है। फिरोजाबाद से मैनपुरी में बिक्री के लिए ऑयल लाया गया था। ऑयल का नमूना लेकर जांच रिपोर्ट आने के तक ऑयल की बिक्री पर रोक लगाई गई है। खाद्य टीम ने केला पकाने के प्लांट का भी निरीक्षण किया और नमूना लिया। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार के साथ फिरोजाबाद के मैसर्स आईए एंटरप्राइजेज से एक बोलेरो पिकअप पर 15 ड्रम बिक्री के लिए लाए गए रिफाइंड राइसब्रान आयल का निरीक्षण किया। मिलावट के संदेह पर रिफाइंड राइस ब्रान आयल का नमूना लिया गया। लगभग तीन हजार लीटर रिफाइंड राइस ब्रॉन ऑयल संदिग्ध प्रतीत होने पर बिक्री रोक दी गई है। साढ़े चार लाख रुपये कीमत से...