हरिद्वार, जून 11 -- जिले की 318 ग्राम पंचायतों में 15 जून से 15 जुलाई तक वित्तीय समावेशन अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत ग्रामीण परिवारों को बैंकिंग सेवाओं और विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के लिए ग्राम स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र सहित विभिन्न बैंकों, सरकारी विभागों और संबंधित हितधारकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस), भारत सरकार के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले इस अभियान के सफल संचालन को लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक रणनीति पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- 15 जून से 318 ग्राम पंचायतों में लगेंगे वित्तीय समावेशन शिविर जिलाधिकारी मयूर...