प्रयागराज, मई 4 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए सूबेदारगंज से सीधे कटरा जाने वाले यात्रियों को अभी लम्बा इंतजार करना पड़ेगा। अभी तक यह ट्रेन अंबाला तक चल रही है। एक जून से इसका संचालन वैष्णो देवी कटरा तक होना था लेकिन रेलवे ने इसकी समय सीमा और बढ़ा दी है।कुछ माह पहले जम्मू कश्मीर में आई आपादा के बाद से ट्रेन नंबर 20433 सूबेदारगंज श्रीमाता वैष्णो कटरा जम्मू मेल का संचालन सूबेदारगंज से अंबाला तक ही हो रहा है। रेलवे ने सूचना दी थी कि 31 मई से यह ट्रेन अंबाला से आगे श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन तक जाएगी। यह भी पढ़ें- आज से चलेगी मालदा आनंदविहार ट्रेन यात्रियों ने टिकट की बुकिंग भी शुरू कर दी थी। लेकिन अभी यह ट्रेन अंबाला तक ही चलेगी। 14 जून से इसका संचालन वैष्णो देवी कटरा स्टेशन तक होगा। वहीं वापसी में 204...