15 जून से शुरू होगी मक्का खरीद, किसानों को 48 घंटे में मिलेगा भुगतान
कन्नौज, जून 12 -- कन्नौज। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 रबी फसल के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मक्का खरीद की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी क्रय केंद्र निर्धारित समय सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक संचालित किए जाएं और खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी जाए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि किसी भी क्रय केंद्र पर बिचौलियों की संलिप्तता नहीं होनी चाहिए। किसानों के बैठने, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी केंद्रों पर बैनर लगाकर टोल फ्री नंबर और संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर प्रदर्शित किए जाएं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। यह भी पढ़ें- 16.50 रुपये के भा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.