15 जून से शुरू होगी अमेठी प्रीमियर लीग, छह टीमें लेंगी हिस्सा
गौरीगंज, जून 3 -- अमेठी। जिले में क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से 15 जून से अमेठी प्रीमियर लीग (एपीएल) का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता 25 जून तक चलेगी और इसके मुकाबले डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में खेले जाएंगे। बुधवार को एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में सांसद किशोरीलाल शर्मा ने प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की। सांसद ने कहा कि वर्षों पहले आयोजित राजीव गांधी ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता में 1857 टीमों ने हिस्सा लिया था और वह ग्रामीण क्षेत्र की एक बड़ी खेल प्रतियोगिता साबित हुई थी। उन्होंने कहा कि एक बार फिर क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए अमेठी प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है, जो जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर प्रदान करेगी। यह भी पढ़ें- 15 जून से शुरू होगी अमेठी प्रीमियर लीग, छह टीमें लेंगी हिस्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.