15 जून से जनपद में एमएसपी पर मक्का खरीद प्रस्तावित
कन्नौज, जून 4 -- कन्नौज, 4 जून। जनपद में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर मक्का खरीद 15 जून से शुरू किए जाने का प्रस्ताव है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत मक्का (कामन) का समर्थन मूल्य 2400 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसके अलावा उतराई एवं छनाई मद में 20 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद में खाद्य विभाग द्वारा कुल नौ मक्का क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें तहसील कन्नौज में एक, तिर्वा में तीन तथा छिबरामऊ में पांच क्रय केंद्र संचालित किए जाएंगे। मक्का विक्रय के लिए किसानों का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- बदायूं के 32 हजार किसानों को समर्थन मूल्य बढ़ने का लाभ किसान स्वयं अथवा जन सेवा केंद्र और साइबर कैफे के माध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.