प्रयागराज, अप्रैल 14 -- देशभर के 3,266 रेल फाटकों को 15 जून 2026 तक अनिवार्य रूप से इंटरलॉक किया जाएगा। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद फाटक पूरी तरह बंद और लॉक हुए बिना ट्रेन का सिग्नल हरा नहीं होगा, जिससे दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगेगी। रेलवे बोर्ड के प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश गुप्ता ने 13 अप्रैल को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। नई प्रणाली के तहत रेल फाटक और ट्रेन के सिग्नल आपस में डिजिटल रूप से जुड़े रहेंगे, जिससे सुरक्षा और संचालन दोनों बेहतर होंगे। देश में चिह्नित इन फाटकों में उत्तर रेलवे में सबसे अधिक 878, पूर्व मध्य रेलवे में 432, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में 378 और उत्तर मध्य रेलवे में 89 रेल फाटक शामिल हैं। यह भी पढ़ें- 'रेलवे क्रॉसिंग पर स्वचालित फाटक का काम जल्द हो पूरा'

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...