15 जून तक चलेगा गन्ना सर्वे, पेड़ी का होगा सत्यापन
लखीमपुरखीरी, मई 11 -- लखीमपुर, संवाददाता। जिले में गन्ना सर्वे का काम 15 जून तक चलेगा। गन्ना विभाग व चीनी मिल कर्मचारियों की टीमें सर्वे के लिए लगाई गई हैं। गन्ना पौध का सर्वे खेत पर जाकर टीमें खेत की लम्बाई चौड़ाई आदि दर्ज कर करेंगी। जबकि पिछले साल जो पौध था वह इस साल पेड़ी में दर्ज होगा। पेड़ी का सिर्फ सत्यापन करना होगा। इसका रकबा पहले से ही एप में दर्ज होगा। जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि गन्ना सर्वे का काम तेजी से चल रहा है। सभी टीमों को निर्देश दिया गया है कि किसान की मौजूदगी में खेत पर जाकर सर्वे करें और आंकड़े सही दर्ज करें। यह भी पढ़ें- गन्ना सर्वेक्षण : खेतों से ही ऑनलाइन डिटेल भेज रही सर्वे टीम जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि 15 जून तक सर्वे का काम पूरा होना है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सर्वे का काम प्राथमिकता के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.