लखनऊ, जून 10 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में राशन कार्ड धारकों को अब 15 जून तक राशन का वितरण किया जा सकेगा। अभी तक 10 जून तक ही वितरण किया जाना था। कुछ जिलाधिकारियों की ओर से पत्र लिखकर इस तारीख तक राशन बंटवाने में असमर्थता जताई गई थी। ऐसे में प्रमुख सचिव व खाद्य आयुक्त रणवीर प्रसाद की ओर से 15 जून तक राशन की दुकानों से राशन वितरित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। कुल 3.64 करोड़ राशन कार्ड हैं और 14.62 करोड़ लोगों को राशन का वितरण किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...