15 जून को होगी एक दुकान के लिए ई लॉटरी
प्रयागराज, जून 4 -- प्रयागराज। जिले में शराब की बची हुई एकमात्र शराब की दुकान के लिए ई लॉटरी 15 जून को होगी। इसके लिए तैयारियों को शुरू कर दिया गया है। आवेदन गुरुवार दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। आवेदन की आखिरी तारीख 11 जून शाम पांच बजे तक है। 12 जून शाम छह बजे तक आवेदन पत्रों की जांच कर डेटा लॉक कर दिया जााएगा। जबकि 15 जून को संगम सभागार में ई लॉटरी होगी। जिला आबकारी अधिकारी सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि इसके पहले चार चरणों की लॉटरी में सभी दुकानों का उठान हो गया था। प्रदेश के कई जिलों में दुकानों का उठान न होने के कारण प्रयागराज की एक मात्र बची दुकान की भी ई लॉटरी के लिए अनुमति दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.