15 जून को हटा लिया जाएगा पांटून पुल
पीलीभीत, जून 5 -- पीलीभीत। पीलीभीत से पूरनपुर होकर हजारा को जोड़ने वाले पांटून का पुल पंद्रह जून को हटा लिया जाएगा। शारदा नदी पर बना पांटून पुल इस बार काफी विलंब से लग सका था। पर इसे समय से ही हटाया जाएगा। पीडब्ल्यूडी की तरफ से अधिकृत शारदा नदी पर मुशी बबूल मांझी ने इसके लिए वीडियो वायरल कर जानकारियों को सार्वजनिक कर दिया है। पंद्रह जून को शाम छह बजे के बाद से लोगों को नाव से अथवा खुटार होकर हजारा क्षेत्र की आवाजाही करनी होगी। इसके बाद मानसून सीजन के उपरांत अक्टूबर में पांटून पुल दोबारा अस्तित्व में आ सकेगा। यह भी पढ़ें- आज से बंद हो जाएंगे पांटून पुल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.