नई दिल्ली, जून 11 -- ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य 15 जून 2026 को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का यह राशि परिवर्तन दोपहर 12:58 बजे होगा। सूर्य अगले एक महीने तक मिथुन राशि में रहेंगे और 16 जुलाई 2026 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। ज्योतिष में सूर्य के गोचर को महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। इस बार सूर्य के मिथुन राशि में आने के बाद खास स्थिति बनने जा रही है। मिथुन राशि में पहले से ही बुध ग्रह मौजूद हैं। ऐसे में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। वहीं बुध के प्रभाव से भद्र राजयोग का संयोग भी रहेगा। माना जाता है कि इन योगों का असर कई राशियों के लोगों पर सकारात्मक रूप से देखने को मिल सकता है।मेष राशि मेष राशि के लोगों के लिए यह समय उत्स...