नई दिल्ली, जून 13 -- जून महीने में ग्रहों की चाल में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मिथुन राशि में पहले से बुध और चंद्रमा मौजूद रहेंगे। ऐसे में तीन ग्रह एक साथ आ जाएंगे और त्रिग्रही राजयोग बनेगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यह संयोग 17 जून तक रहेगा। इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लोगों को इस दौरान ज्यादा अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। खासकर नौकरी, कारोबार और पैसों के मामलों में फायदा मिलने के संकेत हैं।मिथुन राशि वालों के लिए रह सकता है खास समय मिथुन राशि में ही यह योग बन रहा है, इसलिए इस राशि के लोगों को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलने की बात कही जा रही है। नौकरी करने वाले लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। अगर कोई पैसा लंबे समय से अटका हुआ है...