प्रयागराज, जून 24 -- प्रयागराज। मछलियों के प्रजनन काल को देखते हुए जिलाधिकारी ने 15 जुलाई से 30 सितंबर तक जिले की सभी नदियों और अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश के तहत प्रतिबंध अवधि में जाल, कांटा या अन्य किसी उपकरण से मछली पकड़ना, उनका परिवहन करना तथा बिक्री करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मत्स्य विभाग के प्रभारी जिला अधिकारी विजय प्रकाश के अनुसार बरसात का मौसम अधिकांश मछली प्रजातियों के प्रजनन का समय होता है। ऐसे में मछली पकड़ने से उनकी संख्या प्रभावित होती है और मत्स्य संपदा को नुकसान पहुंचता है। इसी कारण हर वर्ष जुलाई से प्रतिबंध लगाया जाता है। ताकि मछलियों का प्राकृतिक प्रजनन निर्बाध रूप से हो सके। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मत्स्य अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने लोगों से प्रतिबंध का...