काशीपुर, जून 1 -- काशीपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में सत्र जुलाई-2026 के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 तक निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइटपर प्रवेश के लिए नामांकन आवेदन कर सकते हैं। अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. अमादुद्दीन अहमद ने बताया कि इग्नू के अध्ययन केंद्र राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर बीए/ बीकॉम, स्नातकोत्तर स्तर पर एमए/एमकॉम के साथ-साथ डिप्लोमा और प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय के प्रदान की जाने वाली डिग्रियां यूजीसी से मान्यता प्राप्त हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...