15 जुलाई को पावर हाऊस पहुंचने की बनाई रणनीति
हरदोई, जुलाई 12 -- अतरौली। चरमरा रही बिजली व्यवस्था को लेकर आगामी 15 जुलाई को अतरौली के जखवा पावर हाऊस पर भारतीय किसान संयुक्त मोर्चे की होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए रविवार को भारतीय किसान यूनियन आदर्शवादी (अराजनीतिक) ने अपने राष्ट्रीय कार्यालय अतरौली के मीनापुर में बैठक कर चर्चा किया। पर्यावरण हरियाली लाने के लिए पौधरोपड़ कर चर्चा का शुभारंभ किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णू मिश्रा ने इंजीनियर विश्वास अवस्थी को प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी नामित किया। इससे कार्यकर्ताओं उत्साह और खुशी रही। पदाधिकारी सुशील अवस्थी, सुशील शुक्ला,राम नरेश मिश्रा, अशोक दिक्षित, अमरेश यादव, रमाशंकर तिवारी, अवधेश तिवारी, शंकर तिवारी सहित सैकड़ों पदाधिकारी भी मौजूद रहे। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गुलाब तिवारी ने संचालन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.