लखीमपुरखीरी, जुलाई 10 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक जिला कोषाध्यक्ष दूलीचंद वर्मा के विकास चौराहा स्थित आवास पर आयोजित हुई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व सरदार वीएम सिंह के निर्देश पर प्रस्तावित अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। जिलाध्यक्ष अंजनी दीक्षित ने बताया कि 15 जुलाई को क्षेत्र के किसान गांवों से साइकिल और बाइक के माध्यम से तहसील मुख्यालय पहुंचेंगे। वहां प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से भेजा जाएगा। इसके साथ ही 20 जुलाई को दिल्ली में प्रस्तावित आंदोलन में भागीदारी को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से दविंदर सिंह को संगठन का जिला महामंत्री मनोनीत किया गया। यह भी पढ़ें- गन्ना भुगतान, सड़क चौड़ीकरण और यूरिया के मुद्दे ...