भागलपुर, जुलाई 14 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन और नवस्थापित डिग्री कॉलेज के उद्घाटन समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सोमवार को समीक्षा की। मुख्यमंत्री का 15 जुलाई को गोराडीह में आगमन प्रस्तावित है। यहां कासिल गांव में नवस्थापित डिग्री कॉलेज के उद्घाटन समारोह की तैयारी हो रही। डीएम और एसएसपी ने सोमवार को भी कार्यक्रम स्थल पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन व्यवस्था एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Bhag...