हाजीपुर, दिसम्बर 29 -- हाजीपुर। सं.सू. हाजीपुर समाहरणालय में सोमवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह भी मौजूद रहीं। बैठक के दौरान प्रधान सचिव ने सभी अंचल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि राजस्व विभाग की तीन प्राथमिकताएं-दाखिल-खारिज, परिमार्जन एवं मापी से संबंधित कार्य-15 जनवरी तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें, ताकि आम जनता की भूमि संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी राजस्व कर्मियों का लॉग बुक नियमित रूप से संधारित किया जाए तथा उनके कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करें। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने राजस्व विभाग से संबंधित सभी महत्वपूर्ण कार्यों जैसे आधार सीडिंग, मापी, एलपीसी, रिपोर्ट, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.