सहरसा, जनवरी 5 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सहरसा विधानसभा अंतर्गत बसौना गांव में पूर्व विधायक स्वर्गीय संजीव झा के स्मृति में बसौना चैम्पियंस ट्रॉफी 2026 का उदघाटन मेयर बैन प्रिया, कहरा प्रमुख रचना प्रकाश, जिला परिषद सदस्य विनीत कुमार बिड्डू ने संयुक्त रूप से किया। उदघाटन मैच पहाड़पुर बनाम बलवाहट के बीच खेला गया। वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संजीव झा एक निःस्वार्थ जनसेवक और सच्चे नेता थे। उनका उद्देश्य हमेशा जनहित और समाज के विकास के लिए कार्य करना था। दिवंगत नेता के सिद्धांतों और विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। महापौर ने कहा कि खिलाड़ियों का जुनून, अनुशासन और सामूहिक प्रयास सचमुच प्रेरणादायी है ,स्पोर्ट्स मनोबल को बढ़ाने और युवाओं को मंच देने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।मौके पर मेजर गौतम , पार्षद बिट्टू यादव, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.