फतेहपुर, मार्च 22 -- खखरेरू। क्षेत्र के एक कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया है। सफल हुए छात्रों में हर्षित मिश्रा ने 100 में 99 अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा अनन्या साहू, राधिका सिंह, संस्कार केसरवानी, कृतिका सिंह, महक देवी, अरविंद सोनकर और सचिन कुमार ने भी सफलता पाई। दिसंबर 2025 में आयोजित स्वामीनारायण प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में भी उसी संस्थान के छह छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संस्थापक राजीव सोनकर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्रों को सही मार्गदर्शन देकर उन्हें आगे बढ़ाना ही संस्थान का उद्देश्य है। इस दौरान सफल छात्रों को सम्मानित भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...