अलीगढ़, अक्टूबर 1 -- अलीगढ़। एएमयू इंजीनियरिंग कालेज के 15 अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का गुरुग्राम स्थित इन्फोग्लेन सॉफ्टवेयर सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित कैम्पस प्लेसमेंट अभियान में चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में बीटेक कृत्रिम बुद्धिमत्ता से मोहम्मद हमदान, समाइया कमाल और मोहम्मद अदनान मोहसिन शामिल हैं। बीटेक कंप्यूटर इंजीनियरिंग से मोहम्मद माज अंसारी, यथार्थ कुमार सक्सेना, नवनीत वाष्र्णेय, मोहम्मद तल्हा, रूपेश वार्ष्णेय और दिपांशी गौर का चयन हुआ है। एमसीए से त्रिशित हजरा, मोहम्मद असफर खान, सऊद अंसारी, फैसल खान, मोहम्मद मुदस्सिर हुसैन और तराना खान चयनित हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...